Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

05 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

05 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 05 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 05 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

05 July 2022 Current Affairs In Hindi
05 July 2022 Current Affairs In Hindi

05 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में IWF 2022 के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – मोहम्मद जलूद
हाल ही में इराक से मोहम्मद जलूद को अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ IWF ने अध्यक्ष के रूप में चुना है वे अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के इतिहास में पहले एशियाई अध्यक्ष बने हैं

Q2- हाल ही में भारत यूरोपीय संघ ने किस दिन व्यापार वार्ता के पहले दौर का समापन किया?

उत्तर – 1 जुलाई 2022
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में भारत और यूरोपीय संघ ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते के लिए पहले दौर की वार्ता का समापन किया है और सितंबर 2023 में दूसरे दौर की वार्ता ब्रुसेल्स में आयोजित होगी

Q3- हाल ही में 2 जुलाई 2022 को किसने सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर – जसप्रीत बुमराह
हाल ही में 2 जुलाई 2022 को एक टेस्ट क्रिकेट मैच में जसप्रीत बुमराह ने 1 टेस्ट क्रिकेट मैच में सर्वाधिक रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है यह रिकार्ड उन्होंने 5वें और अंतिम टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन मे बनाया है

Q4- हाल ही में किस दिन सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 2 जुलाई 2022
हाल ही में 2 जुलाई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस प्रतिवर्ष जुलाई महीने के पहले शनिवार को मनाया जाता है और वर्ष 2022 में यह दिन 2 जुलाई को मनाया गया है

Q5- हाल ही में NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?

उत्तर – राजस्थान
हाल ही में राजस्थान में 10 गीगावॉट अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क के विकास के लिए राजस्थान राज्य सरकार के साथ NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने एक समझौता किया है

Q6- हाल ही में NHA ने PM-JAY के तहत काम करने वाले कितने डॉक्टरों को सम्मानित किया है?

उत्तर – 1000
हाल ही में जुलाई 2022 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री – जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 1000 डॉक्टरों को उनके काम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण NHA द्वारा सम्मानित किया गया है

Q7- हाल ही में किसने गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 4 जुलाई 2022 को गुजरात के गांधीनगर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया है

Q8- हाल ही में स्वास्थ्य और निजी निवेश के लिए किस बैंक द्वारा भारत को 1.75 अरब डॉलर का ऋण प्राप्त हुआ है?

उत्तर – विश्व बैंक
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को भारत की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व बैंक ने भारत के लिए 1.75 बिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है

Q9- हाल ही में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए IIE गुवाहाटी ने किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर – IIM शिलांग
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को उत्तर पूर्वी क्षेत्र में उद्यमिता, ऊष्मायन और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय उद्यमिता संस्थान IIE, गुवाहाटी और भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM, शिलांग ने एक समझौता किया है

Q10- हाल ही में हवाई अड्डों के संचालन के लिए किसने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है?

उत्तर – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण AAI
हाल ही में 30 वर्षों की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाई अड्डों के संचालन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण AAI ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक संचालन और प्रबंधन समझौता किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *