05 January 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 05 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 05 January 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
05 January 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन सत्येंद्र नाथ बोस की 129वीं जयंती के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 1 जनवरी 2023
हाल ही में 1 जनवरी 2023 को सत्येंद्र नाथ बोस की 129वीं जयंती के रूप में मनाया गया है उनका जन्म वर्ष 1894 में 1 जनवरी को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 1915 में मिश्रित गणित में एमएससी की
Q2-हाल ही में रेलवे ने किस वर्ष तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की योजना शुरू की है?
उत्तर – 2030
हाल ही में रेल मंत्रालय ने कुशल संचालन के माध्यम से उर्जा की खपत को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2030 तक कार्बन-तटस्थ बनाने के लिए पांच आगामी योजनाओं की घोषणा की है
Q3-हाल ही में कितने वर्ष की आयु में टाटा समूह के दिग्गज आर. के. कृष्णकुमार का निधन हो गया?
उत्तर – 84 वर्ष
हाल ही में 84 वर्ष की आयु में टाटा समूह के दिग्गज आर. के. कृष्णकुमार का निधन हो गया उन्होंने वर्ष 1963 में चेन्नई में प्रेसिडेंसी कॉलेज से उत्तर होने के बाद टाटा समूह की निवेश कंपनी टाटा इंडस्ट्री में शामिल हुए थे
Q4-हाल ही में किसे भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर के रूप में चुना गया है?
उत्तर – कौस्तव चटर्जी
हाल ही में नई दिल्ली में एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियन में 19 वर्षीय कौस्तव चटर्जी को भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर के रूप में चुना गया है
Q5-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष लांच किया गया है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य में निराश्रितों के लिए 101 करोड़ रुपए की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने की घोषणा की है
Q6-हाल ही में किसने कन्नूर में इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस का उद्घाटन किया है?
उत्तर – पीनारायी विजयन
हाल ही में केरल राज्य के मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन ने इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस का उद्घाटन किया गया जिसे 1 से 3 जनवरी 2023 तक पीपुल्स मिशन फॉर सोशल डेवलपमेंट एंड लाइब्रेरी काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था
Q7-हाल ही में किस दिन DRDO ने अपना 65वां स्थापना दिवस के रुप में मनाया है?
उत्तर – 1 जनवरी 2023
हाल ही में 1 जनवरी 2023 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन DRDO ने अपना 65वां स्थापना दिवस के रुप में मनाया है DRDO की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी
Q8-हाल ही में किस दिन वैश्विक परिवार दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 1 जनवरी 2023
हाल ही में 1 जनवरी 2023 को वैश्विक परिवार दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच शांति, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना है
Q9-हाल ही में भारत और किस देश के बीच प्रवासन और गतिशीलता पर समझौता हुआ है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक व्यापक प्रवासन और गतिशीलता के समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किया है यह समझौता फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और फिनलैंड के साथ समान है
Q10-हाल ही में कौन सा राज्य विंटेज वाहनों के लिए अलग पंजीकरण कराने वाला भारत का पहला राज्य बना है?
उत्तर – ओडिशा
हाल ही में विंटेज वाहनों, दोपहिया और चार पहिया दोनों के लिए ओडिशा राज्य अलग पंजीकरण प्रक्रिया करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है जिसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन CMV नियम 1989 के तहत एक अलग प्रावधान किया गया है