Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

04 November 2021 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

04 November 2021 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से सम्बंधित 04 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 04 November 2021 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

04 November 2021 Current Affairs In Hindi
04 November 2021 Current Affairs In Hindi

04 November 2021 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-अक्टूबर 2021 में GST संग्रह कितने करोड़ रूपये को पार कर गया?

उत्तर – 1.3 लाख करोड़
अक्टूबर 2021 महीने के अंत तक इकठ्ठा किया गया सकल GST राजस्व 1.3 लाख करोड़ को पार कर गया है अक्टूबर 2021 क GST राजस्व, GST के शुरुआत के बाद दूसरा सबसे अधिक राजस्व है इससे पहले अप्रैल 2021 में था

Q2-कौन एप्पल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे मूल्यवान स्टॉक बना है?

उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट स्टॉक
अक्टूबर 2021 में मार्केट कैप के मामले में माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल को पीछे छोड़ा और वर्ल्ड की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक ढंग से कार्य करने वाली कंपनी बन गई है

Q3-हाल ही में ITBP के कितने जवानों को सम्मानित किया गया है?

उत्तर – 260
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ‘ITBP’ के 260 कर्मियों को 31 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक से सम्मानित किया गया है

Q4-किनसे NALSA के साथ मिलकर एक अखिल भारतीय क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है?

उत्तर – राष्ट्रीय महिला आयोग ‘NCW’
30 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय क़ानूनी सेवा प्राधिकरण ‘NALSA’ के साथ मिलकर राष्ट्रीय महिला आयोग ‘NCW’ ने एक अखिल भारतीय क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है

Q5-किस देश में COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मलेन शुरू हुआ है?

उत्तर – स्कॉटलैंड
31 अक्टूबर 2021 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मलेन की शुरुआत की गई है इस सम्मलेन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे

Q6-फर्स्ट मिस इंडिया 2021 का ख़िताब किसने जीता है?

उत्तर – पर्ल अग्रवाल
पर्ल अग्रवाल ने फर्स्ट मिस इंडिया 2021 का ख़िताब अपने नाम किया है और लेख उटैया ने फर्स्ट रनर अप और श्रेया गुप्ता ने सेकेंड रनर अप हाशिल किया है

Q7-किसने 2021 में अपना पांचवां ATP ख़िताब अपने नाम किया है?

उत्तर – अलेक्जेंडर ज्वेरेव
31 अक्टूबर 2021 को एर्स्ट बैंक ओपन में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिकी क्वालीफायर फ्रांसेस टियाफो को 7-5, 6-4 से हराकर अपना पांचवां और 18वां ATP ख़िताब अपने नाम किया है

Q8-किसने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पहल की शुरुआत की है?

उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय
ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों ‘SHG’ को कम से कम 1 लाख रूपये हर वर्ष कमाने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक पहल की शुरुआत की है

Q9-किसको प्रतिष्ठित एजुथाचन पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है?

उत्तर – पी. वलसाला
प्रतिष्ठित एजुथाचन पुरस्कार ‘Ezhuthachan Puraskaram’ 2021 के लिए प्रसिद्ध मलयालम उपन्यासकार और लघु कथाकार पी. वलसाला को चुना गया है

Q10-हाल ही में प्रभाकर जोग का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थें?

उत्तर – वायलिन वादक
हाल ही में अक्टूबर 2021 में प्रसिद्ध वायलिन वादक प्रभाकर जोग का निधन हो गया, भारत और दुबई में ‘गनारे वायलिन’ शो के हिस्से के रूप में प्रभाकर जोग ने 80 से अधिक सोलो कार्यक्रम किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *