Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

04 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

04 May 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 04 मई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 04 May 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

04 May 2022 Current Affairs In Hindi
04 May 2022 Current Affairs In Hindi

04 May 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किस दिन विश्व हास्य दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 1 मई 2022
हाल ही में 1 मई 2022 को विश्व हास्य दिवस के रूप में मनाया गया है हर साल मई महीने के पहले रविवार को पूरी दुनिया में खुशियां फैलाने के लिए विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है पहली बार इस दिवस को 10 मई 1998 को मुंबई, भारत में मनाया गया था और इस दिवस की शुरुआत डॉ. मदन कटारिया ने किया था

Q2- हाल ही में किस राज्य ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया है?

उत्तर – छत्तीसगढ़
हाल ही में 1 मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की है पहले 17% था लेकिन अब बढ़ाकर 22% कर दिया गया है

Q3- हाल ही में किसने दूसरे खेलो मास्टर्स गेम्स का उद्घाटन किया है?

उत्तर – अनुराग सिंह ठाकुर
हाल ही में 30 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दूसरे खेलों मास्टर्स गेम्स दिल्ली 2022 का उद्घाटन किया है और इस कार्यक्रम का समापन 3 मई 2022 को हुआ है

Q4- हाल ही में कहां पर पहला केरल ओलंपिक खेल शुरू हुआ है?

उत्तर – तिरुवंतपुरम
हाल ही में 30 अप्रैल 2022 को यूनिवर्सिटी स्टेडियम में केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान ने पहले केरल ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया है खेलों का शुभंकर नीरज नाम का खरगोश है

Q5- हाल ही में किसने 3 देशों का दौरा किया?

उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में 1 मई 2022 को 3 यूरोपीय देशों की अपनी अधिकारी यात्रा के पहले चरण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्लिन, जर्मनी पहुंचे और उसके बाद 3 मई 2022 को कोपेनहेगन पहुंचे और उसके बाद 4 मई 2022 को पेरिस पहुंचे

Q6- हाल ही में किसने व्हिटली गोल्ड अवार्ड जीता है?

उत्तर – चारुदत्त मिश्रा
हाल ही में प्रसिद्ध हिम तेंदुआ विशेषज्ञ और वन्यजीव संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा ने प्रतिष्ठित व्हिटली गोल्ड अवार्ड अपने नाम किया है यह उनका दूसरा व्हिटली फंड फॉर नेचर अवार्ड है इससे पहले उन्होंने वर्ष 2005 में पहला अवार्ड प्राप्त किया था

Q7- हाल ही में किस दिन विश्व टूना दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 2 मई 2022
हाल ही में 2 मई 2022 को विश्व टूना दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस सतत मछली पकड़ने की प्रथाओं के बारे में टूना मछली के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 2 मई को मनाया जाता है

Q8- हाल ही में किसने नए विदेश सचिव के रूप में पद ग्रहण किया है?

उत्तर – विनय मोहन क्वात्रा
हाल ही में भारत के नए विदेश सचिव के रूप में विनय मोहन क्वात्रा ने पद ग्रहण किया है विदेश सचिव का कार्यभार संभालने से पहले विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे और अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्य भी किया है

Q9- हाल ही में किस राज्य ने 2,465.94 करोड़ रुपए की 60 परियोजनाओं को मंजूरी दी है?

उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने 2,465.94 करोड़ रुपए की 60 अद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिसके तहत कर्नाटक राज्य में 8,575 से अधिक नौकरियां उत्पन्न होंगी

Q10- हाल ही में किसे CIA के पहले मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया गया है?

उत्तर – नंद मूलचंदानी
हाल ही में नंद मूलचंदानी को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने अपना पहला मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के लिए घोषणा किया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *