04 March 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 04 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 04 March 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
04 March 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किस दिन ‘विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 01 मार्च 2022
हाल ही में 01 मार्च 2022 को ‘विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया गया है इस दिवस को वर्ष 1990 में 01 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ‘ICDO’ द्वारा वैश्विक अवकाश के रूप में घोषित किया गया था
Q2-किस दिन 31वें दक्षिणपूर्व एशियाई खेलो का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर – 12 से 23 मई 2022
12 से 23 मई 2022 के बीच दक्षिणपूर्व एशियाई क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल वियतनाम में आयोजित किया जायेगा इस खेलों में 526 आयोजनों के साथ 40 खेल होंगे
Q3-हाल ही में किसने ‘स्त्री मनोरक्षा परियोजना’ का शुभारंभ किया है?
उत्तर – स्मृति ईरानी
हाल ही में 02 मार्च 2022 को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने वन स्टॉप सेंटर की क्षमता निर्माण के लिए स्त्री मनोरक्षा परियोजना का शुभारंभ किया है
Q4-हाल ही में किस दिन ‘शून्य भेदभाव दिवस’ के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 01 मार्च 2022
हाल ही में 01 मार्च 2022 को ‘शून्य भेदभाव दिवस’ के रूप में मनाया गया है इस दिवस को कानून के समक्ष और व्यवहार दोनों में समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q5-हाल ही में NAAC समिति के अध्यक्ष के रूप में किसको चुना गया है?
उत्तर – डॉ. भूषण पटवर्धन
हाल ही में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् ‘NAAC’ की कार्यकारी समिति के नए अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. भूषण पटवर्धन को चुना गया है
Q6-हाल ही में किसने ‘ई-बिल प्रोसेसिंग सिस्टम’ लांच किया है?
उत्तर – निर्मला सीतारमण
हाल ही में 02 मार्च 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापर करने में आसानी और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रॉनिक बिल ‘ई-बिल प्रोसेसिंग सिस्टम’ लांच किया है
Q7-किस दिन NCPCR ने अपना 17वां स्थापना दिवस के रूप में मनाया है?
उत्तर – 01 मार्च 2022
हाल ही में 01 मार्च 2022 को राष्ट्रीय बल अधिकार संरक्षण आयोग ‘NCPCR’ ने अपना 17वां स्थापना दिवस के रूप में मनाया है
Q8-हाल ही में किसने WAC की कमान संभाली है?
उत्तर – एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकर
हाल ही में 01 मार्च 2022 को दिल्ली में स्थित पश्चिमी वायु कमान ‘WAC’ की कमान एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकर ने संभाली है
Q9-भारत और किस देश ने द्विपक्षीय अदला-बदली व्यवस्था का नवीनीकरण किया है?
उत्तर – जापान
हाल ही में भारत और जापान ने मिलकर 75 अरब डॉलर तक की द्विपक्षीय अदला-बदली व्यवस्था का नवीनीकरण किया है
Q10-हाल ही में किसने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर – सौरभ चौधरी
हाल ही में 01 मार्च 2022 को सौरभ चौधरी ने मिस्र के काहिरा में निशानेबाजी में अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ विश्व कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया है