04 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 04 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 04 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
04 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किस दिन भारत और आस्ट्रेलिया ने 9वी आर्मी 2 आर्मी स्टाफ वार्ता आयोजित की?
उत्तर – 29 जून 2022
हाल ही में 29 जून 2022 को देहरादून में भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बीच 9वी आर्मी 2 आर्मी स्टाफ वार्ता आयोजित की गई 25 जून 2022 से 1 अगस्त 2022 तक ऑस्ट्रेलियाई सेना का प्रतिनिधिमंडल भारत की यात्रा पर है
Q2- हाल ही में किस दिन विश्व खेल पत्रकार दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 2 जुलाई 2022
हाल ही में 2 जुलाई 2022 को विश्व खेल पत्रकार दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को पत्रकारों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है जो खेल की दुनिया को दर्शको को करीब लाते हैं और वर्ष 1994 में इस दिवस की स्थापना इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन ने किया था
Q3- हाल ही में किसे GAIL के नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है?
उत्तर – संदीप कुमार गुप्ता
हाल ही में भारत के सबसे बड़े गैस संस्थान GAIL इंडिया लिमिटेड के नए प्रमुख के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में वित्त निदेशक संदीप कुमार गुप्ता को चुना गया है इनसे पहले इस पद पर मनोज जैन जी थे जो 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं
Q4- हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में किसे पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश के रूप में चुना गया है?
उत्तर – केतनजी जैक्सन
हाल ही में यूनाइटेड स्टेट सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज के रूप में 30 जून 2022 को केतनजी प्राउन जैक्सन को चुना गया है उन्होंने न्यायमूर्ति स्टीफन ब्रेयर का स्थान ग्रहण किया है
Q5- हाल ही में किसने FATF के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया है?
उत्तर – टी राजा कुमार
हाल ही में दुनिया की आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स FATF के अध्यक्ष के रूप में भारतीय मूल के टी राजा कुमार ने पद ग्रहण किया है वह डॉ मार्कस प्लायर का स्थान ग्रहण करेंगे
Q6- हाल ही में इजरायल के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – यायर लैपिड
हाल ही में इजराइल के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में यायर लैपिड को चुना गया है वह अपने कार्यकाल का नेतृत्व करने के लिए किसी महिला को चुनने वाले पहले इजरायल के प्रधानमंत्री हैं
Q7- हाल ही में किसने तीन दिवसीय ग्रैंड हैकथॉम का शुभारंभ किया है?
उत्तर – पीयूष गोयल
हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा नाबार्ड के सहयोग से ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स द्वारा 1 जुलाई 2022 को 3 दिवसीय ग्रैंड हैकथॉम का शुभारंभ किया गया
Q8- हाल ही में किसे प्रतिष्ठित शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
उत्तर – मिशेल पूनावाला
हाल ही में जुलाई 2022 में NRI वर्ल्ड सम्मिट 2022 यूनाइटेड किंगडम में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिशेल पूनावाला को शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हुआ है
Q9- हाल ही में किस दिन विश्व अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट UFO दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 2 जुलाई 2022
हाल ही में 2 जुलाई 2022 को विश्व अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट UFO दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस दुनिया में पहली बार व्यापक रूप से UFO देखे जाने की सूचना की याद में प्रत्येक वर्ष 2 जुलाई को मनाया जाता है
Q10- हाल ही में किसे AOC-in-C सेंट्रल एयर कमांड के रूप में चुना गया है?
उत्तर – एयर मार्शल ए पी सिंह
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ AOC-in-C सेंट्रल एयर कमांड के रूप में एयर मार्शल एपी सिंह ने पद ग्रहण किया है 26 जनवरी 2019 को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उनको विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था