03 September 2021 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से सम्बंधित 03 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 03 September 2021 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
![03 September 2021 Current Affairs In Hindi](https://gkadmin.in/wp-content/uploads/2021/09/03_September_2021_Current_Affairs_In_Hindi-1024x535.jpg)
03 September 2021 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-किसने जम्मू और कश्मीर में ‘साथ’ पहल का उद्घाटन किया है?
उत्तर – मनोज सिन्हा
1 सितंबर 2021 को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं सहायता समूह ‘SHG’ की महिलाओं के लिए ‘साथ’ नामक ग्रामीण कार्यक्रम का उद्घाटन किया है
Q2-असम राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान’ का नाम बदलकर क्या रखा है?
उत्तर – ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
असम राज्य सरकार ने असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में स्थित राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर केवल ओरंग राष्ट्रीय उद्यान कर दिया है
Q3-किस दिन से भारतीय रेलवे ने नई राजधानी एक्सप्रेस चलाना शुरू किया है?
उत्तर – 2 सितंबर 2021
2 सितंबर 2021 से भारतीय रेलवे ने राजेंद नगर टर्मिनल ‘पटना’-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को एक नए अपग्रेडेड तेजस रेक के साथ चलाना प्रारंभ कर दिया है
Q4-किस दिन GST काउंसलिंग की 45वीं बैठक आयोजित की जाएगी?
उत्तर – 17 सितंबर 2021
17 सितंबर 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में GST काउंसलिंग की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की जाएगी
Q5-किस राज्य सरकार ने खाद्य आयोग की एक वेबसाइट लांच की है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
1 सितंबर 2021 को हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एक खाद्य आयोग की वेबसाइट लांच की है इस वेबसाइट का उद्देश्य राज्य में भोजन के अधिकार के लिए जागरूकता फैलाना है
Q6-किसको ‘CBDT’ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – जे.बी. महापात्रा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ‘CBDT’ के अध्यक्ष के रूप में जे.बी. महापात्रा की नियुक्ति के लिए कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है
Q7-किस ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म ने अगस्त 2021 में 3 अरब से अधिक का लेनदेन किया है?
उत्तर – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ‘UPI’
अगस्त 2021 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ‘NPCI’ के फ्लैगशिप पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ‘UPI’ ने 3 बिलियन से अधिक का लेनदेन किया है
Q8-किस राज्य सरकार ने ‘इनोवेशन मिशन पंजाब’ की शुरुआत की है?
उत्तर – पंजाब
1 सितंबर 2021 को पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इनोवेशन मिशन पंजाब ‘IMपंजाब’ का शुभारंभ किया है
Q9-किस दिन भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND-21’ शुरू हुआ?
उत्तर – 1 सितंबर 2021
प्रशिक्षण नोड आयशा बीबी, कजाकिस्तान में भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND-21’ 1 सितंबर 2021 को शुरू हुआ है यह अभ्यास दोनों सेनाओं के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 5वां संस्करण है जो 10 सितंबर 2021 को समाप्त होगा
Q10-किस देश के ‘ZAPAD 2021’ में भारतीय सेना भाग लेगी?
उत्तर – रूस
रूस के निजनी में आयोजित होने वाले एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास ZAPAD 2021 में भारतीय सेना 03 सितंबर से 16 सितंबर 2021 तक भाग लेगी