Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

03 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

03 June 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 03 जून 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 03 June 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

03 June 2022 Current Affairs In Hindi
03 June 2022 Current Affairs In Hindi

03 June 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1- हाल ही में किस दिन ‘ग्लोबल पेरेंट्स डे’ के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 1 जून 2022
हाल ही में 1 जून 2022 को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल पेरेंट्स डे के रूप में मनाया गया है संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में 17 सितंबर को ग्लोबल पेरेंट्स डे 1 जून को मनाने के लिए 66/292 प्रस्ताव पारित किया था

Q2- हाल ही में किस दिन ‘विश्व दुग्ध दिवस’ के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 1 जून 2022
हाल ही में 1 जून 2022 को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में बनाया गया है यह दिवस डेयरी उद्योग का जश्न मनाने और दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है और वर्ष 2001 में 1 जून को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस के रूप में अपनाया था

Q3- हाल ही में किस भारतीय पैरा-एथलीट पर 2 साल का प्रतिबंध लगा है?

उत्तर – विनोद कुमार
हाल ही में वर्ष 2020 टोक्यो पैरालंपिक में वर्गीकरण में अपनी क्षमताओं को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने के लिए भारतीय पैरा-एथलीट विनोद कुमार को 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है वे अब अगस्त 2023 तक पैरा-एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे

Q4- हाल ही में किसने एक कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र प्रदान किए?

उत्तर – रामनाथ कोविंद
हाल ही में 31 मई 2022 को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण के दौरान एक कीर्ति चक्र और 14 शौर्य चक्र प्रदान किए है

Q5- हाल ही में किस दिन गुजरात राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया?

उत्तर – 1 जून 2022
हाल ही में 1 जून 2022 को गुजरात में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाग लिया

Q6- हाल ही में कृष्ण कुमार कुनाथ का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?

उत्तर – पार्श्वगायक
हाल ही में मई 2022 में लोकप्रिय पार्श्वगायक कृष्ण कुमार कुनाथ का निधन हो गया जिनको के. के. के नाम से भी जाना जाता है

Q7- हाल ही में किस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल वार्ता शुरू हुआ?

उत्तर – 30 मई 2022
हाल ही में 30 मई 2022 को भारत और पाकिस्तान के बीच नई दिल्ली में स्थाई सिंधू आयोग की बैठक का एक और दौरा शुरू हुआ और इससे पहले 23-24 मई 2021 को पिछली बैठक हुई थी

Q8- हाल ही में अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया, उनका नाम क्या था?

उत्तर – बुजर निशानी
हाल ही में 28 मई 2022 को खराब स्वास्थ्य के कारण अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का निधन हो गया उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में वर्ष 2012 से 2017 तक कार्य किया था

Q9- हाल ही में किस राज्य ने 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम किया है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश
हाल ही में 29 मई 2022 को 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में चंडीगढ़ को 2-0 से हराकर उत्तर प्रदेश चैंपियन बना है यह मैच तमिलनाडु राज्य के कोविलपट्टी में हुआ था

Q10- हाल ही में दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर के रूप में किसने ‘फुगाकू’ को पीछे छोड़ दिया है?

उत्तर – फ्रंटियर
हाल ही में जापान के फुगाकू सुपर कंप्यूटर को पीछे छोड़ते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निर्मित सुपर कंप्यूटर ‘फ्रंटियर’ दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *