03 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 03 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 03 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
03 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किसने डायमंड लीग मीट में रजत पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – नीरज चोपड़ा
हाल ही में 30 जून 2022 को स्टॉकहोम में प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीट में नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर के थ्रो के साथ अपना पहला रजत पदक अपने नाम किया है
Q2- हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 1 जुलाई 2022
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को 47वां राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के रूप में बनाया गया है इस दिवस को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मनाया जाता है और इसकी स्थापना वर्ष 1949 में भारत के संसद ने किया था
Q3- हाल ही में किस दिन जीएसटी दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 1 जुलाई 2022
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को जीएसटी दिवस के रूप में मनाया गया है जीएसटी को वर्ष 2017 में 1 जुलाई से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किया गया था
Q4- हाल ही में किस दिन से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
उत्तर – 1 जुलाई 2022
हाल ही में पूरे भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण और वितरण, बिक्री और उपयोग पर 1 जुलाई 2022 से पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है
Q5- हाल ही में किस राज्य सरकार ने हर परिवार में फैमिली कार्ड जारी करने की घोषणा की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक परिवार में फैमिली कार्ड जारी करने की घोषणा की है इस कार्ड द्वारा सरकार उन परिवारों की पहचान करेगी जिसके पास कोई सरकारी नौकरी या रोजगार नहीं है और ऐसे परिवारों के कम से कम एक सदस्य को सरकार नौकरी या रोजगार प्रदान करने की प्रयास करेगी
Q6- हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 1 जुलाई 2022
हाल ही में 1 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टरों के योगदान पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है
Q7- हाल ही में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर – एकनाथ शिंदे
हाल ही में 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे को चुना गया है उनको महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शपथ दिलाया गया वे राज्य के 20 वें मुख्यमंत्री बने हैं
Q8-हाल ही में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय संसदीयता दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 30 जून 2022
हाल ही में 30 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय संसदीयता दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित रखने में संसद के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए प्रत्येक वर्ष 30 जून को मनाया जाता है और इसकी स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी
Q9- हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने CAPSTONE मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?
उत्तर – नासा
हाल ही में 28 जून 2022 को न्यूजीलैंड से चंद्रमा के लिए नासा ने CAPSTONE क्यूबसैट मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है यह एक विशिष्ट कक्षा का अध्ययन करेगा जहां नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चंद्रमा की सतह पर जाने से पहले एक छोटा अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा
Q10- हाल ही में कौन चारों ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
हाल ही में 27 जून 2022 को लंदन में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप 2022 के पहले दिन क्वोन सून-वू को हराकर टेनिस के इतिहास में सभी चार ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच बन गए हैं