01 March 2023 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 01 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 01 March 2023 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

01 March 2023 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1-हाल ही में किसने पूर्वोत्तर के पहले संपीड़ित बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया है?
उत्तर – हेमंत बिस्वा सरमा
हाल ही में 26 फरवरी 2023 को असम राज्य के कामरूप जिले के सोनापुर में असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा पूर्वोत्तर भारत की पहली संपीड़ित बायोगैस संयंत्र परियोजना का उद्घाटन किया गया है
Q2-हाल ही में किसने महाराष्ट्र में 3670 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नितिन गडकरी
हाल ही में 25 फरवरी 2023 को महाराष्ट्र राज्य में 3670 करोड रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया है
Q3-हाल ही में किसने अंतरराष्ट्रीय बायोटेक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया है?
उत्तर – जितेंद्र सिंह
हाल ही में 25 फरवरी 2023 को मणिपुर राज्य के इंफाल में केंद्रीय MoS विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बायोटेक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया है
Q4-हाल ही में किस दिन सरकार ने पहली बार संत सेवालाल महाराज की जयंती के रूप में मनाया है?
उत्तर – 26 से 27 फरवरी 2023
हाल ही में 26 से 27 फरवरी 2023 को सरकार द्वारा पहली बार बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक नेता संत सेवालाल महाराज की जयंती के रूप में मनाया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे
Q5-हाल ही में कहां पर राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का 14वां संस्करण शुरू हुआ है?
उत्तर – बीकानेर
हाल ही में राजस्थान राज्य के बीकानेर में 25 फरवरी 2023 को 14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव शुरू हुआ है जिसका आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था
Q6-हाल ही में किसने इब्राहिम मुस्तफा रैंकिंग सीरीज 2023 में कांस्य पदक अपने नाम किया है?
उत्तर – अंकित गुलिया
हाल ही में 26 फरवरी 2030 को मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में आयोजित इब्राहिम मुस्तफा रैंकिंग सीरीज 2023 के पुरुषों के 72 किलोग्राम वर्ग में भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान अंकित गुलिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया है
Q7-हाल ही में किस दिन विश्व एनजीओ दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 27 फरवरी 2023
हाल ही में 27 फरवरी 2023 को विश्व एनजीओ दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस लोगों को गैर सरकारी संगठन एनजीओ के भीतर सक्रिय रूप से शामिल होने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है
Q8-हाल ही में कहां पर बायोएशिया शिखर सम्मेलन 2023 का 20वां संस्करण संपन्न हुआ?
उत्तर – हैदराबाद
हाल ही में 26 फरवरी 2023 को हैदराबाद में एशिया के सबसे बड़े बायोएशिया शिखर सम्मेलन 2023 के 20वें संस्करण को संपन्न किया गया है जिसका उद्घाटन 24 फरवरी 2023 को हुआ था
Q9-हाल ही में किसने शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया है?
उत्तर – नरेंद्र मोदी
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी 2023 को शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया है जो कमल के आकार के टर्मिनल के रूप में बनाया गया है और इसमें लगभग 450 करोड रुपए की लागत आई थी
Q10-हाल ही में किस दिन चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 27 फरवरी 2023
हाल ही में 27 फरवरी 2023 को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के रूप में मनाया गया है चंद्रशेखर आजाद एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिनका जन्म वर्ष 1906 मे 23 जुलाई को मध्यप्रदेश राज्य के भाबरा में हुआ था