01 July 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 01 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 01 July 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।
01 July 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer
Q1- हाल ही में किसे मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 के रूप में चुना गया है?
उत्तर – खुशी पटेल
हाल ही में मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 के विजेता के रूप में यूनाइटेड किंगडम की बायोमेडिकल छात्रा खुशी पटेल को चुना गया है और साथ ही साथ अमेरिका के वैदेही डोंगरे को प्रथम उपविजेता नामित किया गया है
Q2- हाल ही में किसने भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सोलर पावर परियोजना शुरू किया है?
उत्तर – टाटा पावर
हाल ही में भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने केरल राज्य में स्थापित की है जो 350 एकड़ के जल निकाय, बैकवाटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी क्षमता 101.6 मेगावाट है
Q3- हाल ही में वरिंदर सिंह का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध क्या थे?
उत्तर – हॉकी खिलाड़ी
हाल ही में 27 जून 2022 को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता ग्रेट भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन हो गया
Q4- हाल ही में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 29 जून 2022
हाल ही में 29 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस के रूप में मनाया गया है इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 जून 2016 को 29 जून को अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस के रूप में नामित किया गया था इस दिवस को उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के सामने आने वाले मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है
Q5- हाल ही में किसने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया है?
उत्तर – न्यायमूर्ति सतीश चंद्र
हाल ही में 28 जून 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने शपथ ग्रहण किया है उनको उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा शपथ दिलाया गया
Q6- हाल ही में किस दिन भारतीय सेना और डीआरडीओ ने ATGM का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर – 28 जून 2022
हाल ही में 28 जून 2022 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में KK रेंज में भारतीय सेना और डीआरडीओ ने स्वदेश में निर्मित ATGM मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और इस मिसाइल का परीक्षण अर्जुन युद्धक टैंक द्वारा किया गया
Q7- हाल ही में किस दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर – 29 जून 2022
हाल ही में 29 जून 2022 को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया गया है यह दिवस दिवंगत प्रोफ़ेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 29 जून को मनाया जाता है और उनके द्वारा भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की गई थी
Q8- हाल ही में किसने नई दिल्ली में GOAL कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है?
उत्तर – अर्जुन मुंडा
हाल ही में जून 2022 में नई दिल्ली में गोइंग ऑनलाइन एज लीडर्स GOAL कार्यक्रम के दूसरे चरण का केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा शुभारंभ किया गया है
Q9- हाल ही में किसने इंडिया सेंटर की स्थापना की है?
उत्तर – बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज
हाल ही में विश्वविद्यालय में भारत केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुसान यूनिवर्सिटी आफ फॉरेन स्टडीज ने इंडिया सेंटर की स्थापना की है
Q10- हाल ही में नगद संग्रह को डिजिटल करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने किस बैंक के साथ समझौता किया है?
उत्तर – एक्सिस बैंक
हाल ही में टियर 3 शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में नगद संग्रह प्रणाली को डिजिटल करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक में एक्सिस बैंक के साथ एक समझौता किया है