Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

01 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

01 December 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 01 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 01 December 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

01 December 2022 Current Affairs In Hindi
01 December 2022 Current Affairs In Hindi

01 December 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किसने दो दिवसीय हरियाणा का दौरा किया?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू
हाल ही में 29 नवंबर 2022 से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 दिवसीय हरियाणा का दौरा किया है वे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 और अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल हुई थी

Q2-हाल ही में किस दिन भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है?

उत्तर – 28 नवंबर 2022
हाल ही में 28 नवंबर 2022 को मलेशिया के पुलाई, क्लुआंग में भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमौ शक्ति’ शुरू हुआ है जिसका समापन 12 दिसंबर 2022 को होगा

Q3-हाल ही में किसने 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2022 में पुरस्कार प्राप्त किया है?

उत्तर – स्वास्थ्य मंत्रालय
हाल ही में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2022 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पवेलियन को सार्वजनिक संचार और पहुंच में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है

Q4-हाल ही में किसने नैनीताल में Re-Hab परियोजना का उद्घाटन किया है?

उत्तर – मनोज कुमार
हाल ही में 28 नवंबर 2022 को नैनीताल के चौसला में KVIC के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा Re-Hab परियोजना का उद्घाटन किया गया है

Q5-हाल ही में किसने बिहार में 10 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया है?

उत्तर – आर.के. सिंह
हाल ही में 28 नवंबर 2022 को केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा 10 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया गया है जिस परियोजना की कुल लागत 12.68 करोड रुपए हैं

Q6-हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने कितने सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है?

उत्तर – तीन सहकारी बैंक
हाल ही में 28 नवंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने 3 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है जिसमें इंडियन मर्केटाइल सरकारी बैंक, लखनऊ, भारत सरकार सहकारी बैंक, मुंबई और पारसी सहकारी बैंक शामिल है

Q7-हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सिलचर में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की गई?

उत्तर – असम
हाल ही में 29 नवंबर 2022 को असम राज्य के इतिहास में पहली बार असम राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत बिस्वा सरमा ने सिलचर में अपने मंत्रिमंडल की विशेष बैठक की

Q8-हाल ही में कहां पर एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ?

उत्तर – इंफाल
हाल ही में इंफाल में 28 नवंबर 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में एक दिवसीय एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के महानिदेशक बी. नारायण भी शामिल हुए

Q9-हाल ही में किसने नेशनल कांफ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित किया है?

उत्तर – मनोज सिन्हा
हाल ही में 27 नवंबर 2022 को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया है

Q10-हाल ही में किसने एशिया पेसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन ABU असेंबली का उद्घाटन किया है?

उत्तर – अनुराग ठाकुर
हाल ही में 29 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में 59वें एशिया पेसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन ABU असेंबली का सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उद्घाटन किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *