Daily Current Affairs | प्रश्न उत्तर

01 April 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

01 April 2022 Current Affairs In Hindi Daily Current Affairs से संबंधित 01 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स के Top Question Answer सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- GROUP-D, RPF, CONSTABLE, SI, NDA, NAVY, SSC CHSL, UPSC, NTPC, CGL, RAILWAY, FCI, GD Etc. के लिए 01 April 2022 Current Affairs In Hindi सभी EXAMS के लिए Top Question Answer जरुर पढ़े।

01 April 2022 Current Affairs In Hindi
01 April 2022 Current Affairs In Hindi

01 April 2022 Current Affairs In Hindi – Top Question Answer

Q1-हाल ही में किस राज्य ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 जीती है?

उत्तर – महाराष्ट्र
हाल ही में खेल गांव, उदयपुर में भारतीय पैरालंपिक समिति ‘PCI’ और नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ’21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022′ महाराष्ट्र ने अपने नाम किया है

Q2-हाल ही में किसने ONGC विदेश लिमिटेड के निदेशक के रूप में पद संभाला है?

उत्तर – ओ. एन. ज्ञानी
हाल ही में ओ. एन. ज्ञानी को ONGC विदेश लिमिटेड ‘OVL’, राज्य के स्वामित्व वाली तेल और प्राकृतिक गैस निगम ‘ONGC’ की विदेशी शाखा ने कंपनी में बोर्ड के निदेशक के रूप में चुना है

Q3-कौन-सा राज्य राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश
हाल ही में 29 मार्च 2022 को जल संरक्षण के मामले में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में सबसे ऊपर उभरा है राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ पुरस्कार प्रदान किया है और राजस्थान, तमिलनाडु दुसरे और तीसरे स्थान पर हैं

Q4-हाल ही में किसने ‘भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल’ का पुरस्कार जीता है?

उत्तर – मेदांता, गुरुग्राम
हाल ही में न्यूजवीक वोर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल 2022 के सर्वेक्षण में लगातार 3 बार मेदांता, गुरुग्राम को भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल के रूप में सम्मानित किया गया है यह एकमात्र निजी हॉस्पिटल है जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2022 सर्वेक्षण की सूची में शीर्ष 150 अस्पतालों में शामिल है

Q5-हाल ही में किस दिन ’73वां राजस्थान राज्य स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – 30 मार्च 2022
हाल ही में 30 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य का 73वां स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया है वर्ष 1949 में 30 मार्च को राजपुताना को भारत अधिराज्य में मिलकर राज्य का गठन किया गया था और 18 अप्रैल 1948 को जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान का उद्घाटन किया था

Q6-हाल ही में किस भारोत्तोलक ने ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2021’ जीता है?

उत्तर – मीराबाई चानू
हाल ही में 29 मार्च 2022 को ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2021’ का पुरस्कार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता है टोक्यो में मीराबाई चानू 49 किलोग्राम वर्ग में दुसरे स्थान पर आकर ओलंपिक खेल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय भारोत्तोलक बनी हैं

Q7-हाल ही में किसने ‘मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड्स ऑफ़ इंडिया’ का पुरस्कार जीता है?

उत्तर – न्यूमेरिक UPS
हाल ही में 29 मार्च 2022 को मुंबई में एक कार्यक्रम में भारत के अग्रणी UPS निर्माता और आपूर्तिकर्ता ‘न्यूमेरिक UPS’ ने ‘मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड्स ऑफ़ इंडिया 2022’ का पुरस्कार अपने नाम किया है

Q8-हाल ही में ‘मिगुएल वान डैम’ का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थें?

उत्तर – फुटबॉलर
हाल ही में 29 मार्च 2022 को बेल्जियम के फुटबॉलर ‘मिगुएल वान डैम’ का 28 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वें सर्कल ब्रुग क्लब से जुड़े थे और उनका निधन ल्यूकेमिया बीमारी के वजह से हो गया

Q9-हाल ही में जेफ़ डार्लिंग का निधन हो गया, वें एक प्रसिद्ध क्या थें?

उत्तर – चलचित्रकार
हाल ही में 29 मार्च 2022 को ऑस्ट्रेलिया के चलचित्रकार और निर्देशक जेफ़ डार्लिंग का निधन हो गया, ऑस्ट्रेलिया में यंग आइंस्टीन और द क्रॉसिंग पर उनके काम के लिए जेफ़ डार्लिंग को जाना जाता है

Q10-हाल ही में टाटा स्टील बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में किसको चुना गया है?

उत्तर – नोएल नेवल टाटा
हाल ही में 29 मार्च 2022 को टाटा स्टील बोर्ड ने कंपनी के अध्यक्ष के रूप में नोएल नेवल टाटा को चुना है नोएल नेवल टाटा वोल्टास लिमिटेड, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *